
अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे
नया वित्त वर्ष 2025-26 शुरू हो चुका है और अप्रैल महीने में बैंक से जुड़े कई बड़े अपडेट्स हैं अगर आपको बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले यह जान लें कि इस महीने बैंक कई दिन बंद रहने वाला है अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की तो हो सकता है
आपको दिक्कतों का सामना करना पड़े आज यानी 1 अप्रैल को पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होंगी बैंक तो खुले रहेंगे लेकिन किसी भी तरह की पब्लिक डीलिंग नहीं होगी ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक अपने फाइनेंसियल ईयर क्लोजिंग से जुड़े काम निपटाएंगे भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक यह दिन पब्लिक हॉलिडे की तरह मनाया जाता है
अप्रैल के महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं इसमें रविवार दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई त्यौहारों कीछुट्टियां भी शामिल हैं आपको अब बताते हैं
किन-किन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं
यह भी पढ़ें:- आग लगने से गेहू की 20 बीघा फसल जलकर हुई राख
- 5 अप्रैल इस दिन बाबू जगजीवन राम जयंती मनाई जाएगी यह दिन सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले बाबू जगजीवन की याद में सेलिब्रेट किया जाता है इस दिन देश के तमाम प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे
- 10 अप्रैल इस दिन देश में महावीर जयंती मनाई जाएगी 10 अप्रैल को कर्नाटक तमिलनाडु राजस्थान उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल गुजरात महाराष्ट्र और तेलंगाना जैसे राज्यों में सभी निजी और सरकारी बैंकों की छुट्टी रहने वाली है
- 14अप्रैल के दिन अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी इस दिन अरुणाचल प्रदेश नागालैंड छत्तीसगढ़
नई दिल्ली मध्य प्रदेश चंडीगढ़ मिजोरममेघालय और हिमाचल प्रदेश राज्यों के बैंकक्लोज रहेंगे वहीं केरल में विषु तमिलनाडु में नव वर्ष बंगाल में पोयला बोईशाख असम में बिहू उत्सव मनाया जाएगा इसके कारण भी यहां बैंक क्लोज रहने वाले हैं - 15 अप्रैल के दिन बंगाल में बिहू नव वर्ष मनाया जाएगा जिसके कारण असम पश्चिम बंगाल अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश राज्यों के निजी और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं
- 21 अप्रैल को गरिया पूजा के अवसर पर त्रिपुरा में बैंक क्लोज रहेंगे
29 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक बंद रहने वाले है - 30 अप्रैल को बसवा जयंती के दिन कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण काम निपटाना है तो पहले से योजना बना लेंहालांकि ऑनलाइन बैंकिंग यूपीआई और एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी जिससे आप डिजिटल ट्रांजैक्शन कर सकते हैं
- bank